दीपक की लौ से 9 झोपड़ियों सहित दहेज का सामान जलकर खाक,2 घंटे लेट पहुंची फायर ब्रिगेड

फर्रुखाबाद। (आवाज न्यूज ब्यूरो) दीपक की लौ से अमृतपुर में करीबन 9 झोपड़ियाँ जलकर राख हो र्गइं। जिसमें एक ग्रामीण का दहेज का सामान जलकर राख हो गया।
आपको बतादें कि अमृतपुर थाना क्षेत्र के गाँव मंझा में बीती रात करीबन 9ः00 बजे दीपक की लौ से अचानक आग लग गई। जिससे 9 झोपड़ी के मालिक राजकुमार,मदन पाल,शिबू, रामदीन, पृथ्वीराज,राजेंदर, गुड्डू, नरेंद्र की भी झोपड़ी भी आग की चपेट में आने से जलकर राख हो गई और इनका गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया।
रामदीन पुत्र भारत ने बताया कि मेरे लड़के रिशु की शादी होकर आई थी जिसमें दहेज में मिला सामान डबल बेड, बॉक्स, अलमारी, पंखा, बर्तन, साड़ी, बच्चों के कपड़े, चारपाई, रजाई गद्दे भी जलकर राख हो गए हैं। 3 दिन पूर्व मैंने अपना भैंसा 15000 में बेचा था वह रुपया भी बक्सा में रखा था। जेवर,अंगूठी,हार,जंजीर आदि बक्से में रखे थे। कपड़ों का गोला बन गया है। तब महिलाओं ने बक्सा खोल कर देखा तो कई एक दर्जन साड़ियां भी जल र्गइं। बच्चों के कपड़े भी जलकर राख हो गए। वृद्ध लोगों का कहना है कि हमारे घर पर एक भी पहनने के लिए कपड़े भी नहीं बचे हैं। प्रधान रमाकांत के द्वारा उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है कि हमारे गांव मंझा में दीपक की लौ से अचानक आग लग गई। उसमें सामान जलकर राख हो गया। इसमें 9 झोपड़ी जली हुई हैं लेकिन 2 घंटे के बाद उच्च अधिकारियों के द्वारा फायर की गाड़ी भेजी गई। तब तक ग्रामीणों ने आग पर पंपिंग सेट से काबू पा लिया। मुख्यमंत्री आवास योजना शासन द्वारा चलाई जा रही थी और उसमें कहा भी गया था कि जितनी झोपड़ी वाले हैं उनका तत्काल रजिस्ट्रेशन कराकर उन्हें आवास मुहैया करा दिया जाए। लेकिन उस गांव में एक भी मुख्यमंत्री आवास प्रधान द्वारा नहीं दिया गया। ग्रामीणों का कहना है कि अगर मुझे मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ मिल जाए तो हम लोगों के यहां झोपड़ी डालना बंद हो जाएगा। लेकिन हम लोग गरीब हैं। गरीबों की कोई भी नहीं सुनता है। थाना अध्यक्ष अनिल कुमार चैबे सूचना मिलते ही रात को ही मौके पर पहुंच गए और उन्होंने पीड़ितों को धैर्य बंधाया।

Check Also

समाजवादी शिक्षक सभा द्वारा पीडीए पंचायत का आयोजन

फर्रुखाबाद। (आवाज न्यूज ब्यूरो) समाजवादी शिक्षक सभा के तत्वावधान में कायमगंज विधानसभा क्षेत्र के कड़िउल्ली …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *