सपा जिलाध्यक्ष ने पदाधिकारियों को सौंपी जिला कार्यालय के विधिवत संचालन की जिम्मेदारी

फर्रुखाबाद। (आवाज न्यूज ब्यूरो) सपा जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फार्रुखी ने समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय एंव जनपद में पार्टी की गतिविधियों को विधिवत संचालन एंव पार्टी कार्यकर्ताओं से नियमित संवाद बनाए रखने हेतु दिनवार 7 पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। यह जानकारी पार्टी कार्यालय से जारी विज्ञप्ति से मिली है।
जिसमें जिले में संवाद हेतु 7 पदाधिकारियों को दिवसवार अहम जिम्मेदारियां दी गई हैं। इसमेें उपाध्यक्ष जहानसिंह लोधी को रविवार,बृजेश पाल को सोमवार,मतीन खां को मंगलवार,नवरंग सिंह यादव को बुधवार,सौरभ कटियार को गुरुवार,राजीव चतुर्वेदी को शुक्रवार,रमेश कठेरिया को शनिवार के दिन की जिम्मेदारी दी है। जो पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद कर पार्टी संगठन को मजबूत करने का कार्य करेगें।

Check Also

हर समस्या का निस्तारण, त्वरित गुणवत्तापूर्ण और संतुष्टिप्रद होना चाहिए : सीएम योगी

लखनऊ।(आवाज न्यूज ब्यूरो) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर प्रवास के दौरान लगातार दूसरे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *