फर्रुखाबाद। (आवाज न्यूज ब्यूरो) अखिल भारतीय हिन्दू महासभा के युवा प्रदेश अध्यक्ष विमलेश मिश्रा संगठन को मजबूत करने एंव हिन्दुओं में एकजुटता लाने में लगातार प्रयासरत हैं। इसी क्रम में आज हिन्दू महासभा संगठन द्वारा अन्य हिन्दू संगठनों के पदाधिकारियों को सम्मानित करने एंव एकजुटता लाने हेतु आवास विकास स्थित एक गेस्ट हाउस में कार्यक्रम का अयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन राजीव रंजन एंव अध्यक्षता जिलाध्यक्ष क्रांति पाठक ने की।
जिसमें युवा प्रदेश अध्यक्ष विमलेश मिश्रा ने सभी हिन्दू संगठनों के जिलाध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों का फूल-मलाओं से सम्मान किया और एकजुटता लाते हुए हिन्दुत्व की शपथ दिलाई। इसी के साथ श्री मिश्रा ने हरीगढ़ (अलीगढ़) निवासी हिन्दू महासभा की राष्ट्रीय सचिव पूजा शकुन पाण्डेय के ऊपर हुई एफआईआर को वापस लेने हेतु सरकार से अपील की।
इस अवसर पर प्रमोद दीक्षित,आदित्य दीक्षित,सौरभ मिश्रा,अक्षय अरोरा,वैभव सोमवंशी सहित कई अन्य पदाधिकारियों ने एकजुटता की शपथ गृहण की।
