अधिकारियों के आश्वासन पर बिजली संविदा व निविदा कर्मियों की हड़ताल समाप्त

फर्रुखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो) बिजली संविदा व निविदा कर्मियों ने बीते तीन माह से मानदेय ना मिलने से हड़ताल कर प्रदर्शन किया। शाम को संगठन ने अधिकारियों के आश्वासन पर हड़ताल समाप्त कर दी गयी।
उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन निविदा व संबिदा कर्मचारी संघ के आवाहन पर जनपद भर के सभी विद्युत् उपकेद्रों पर विद्युत् कर्मियों ने धरना प्रदर्शन कर हड़ताल की घोषणा कर दी। जिममें अधिकतर लाइनमैंन आदि थे। हड़ताल पर जाने के बाद से जिले की विद्युत् व्यवस्था चरमरा गयी। कई जगहों पर विद्युत सप्लाई बाधित होने पर शाम तक उसे ठीक नही किया गया, जिससे लोगों को पानी आदि की भी दिक्कत आयी। इंवर्टर भी जबाब दे गये। संगठन ने मांग करते हुए कहा कि उनके साथियों को बीते तीन माह से मानदेय नही दिया गया है। जिससे वह भुखमरी की कंगार पर हैं। शाम को अधिकारियों से वार्ता के बाद मानदेय देने के भरोसे पर हड़ताल समाप्त कर दी गयी। संगठन के महामंत्री विष्णु सिंह नें बताया कि भारत इंटरप्राइजेज कंपनी के क्षेत्रीय प्रबन्धक गौरव द्विवेदी तथा अधीक्षण अभियंता एसके श्रीवास्तव आदि के साथ वार्ता हुई। क्षेत्रीय प्रबन्धक द्वारा लिखित में दो दिनों में मानदेय देने का भरोसा दिया गया जिसके बाद हड़ताल को समाप्त कर दिया गया। इस दौरान संयुक्त मंत्री सचिन वर्मा, मीडिया प्रभारी अवनीश सिंह व उपाध्यक्ष विनोद कुमार आदि प्रमुख रुप से रहे।

Check Also

कन्नौज। ईशन नदी के किनारे किया गया वृक्षारोपण

बृजेश चतुर्वेदी कन्नौज। (आवाज न्यूज ब्यूरो)।  जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने  वृक्षारोपण महाअभियान-2025 के अंतर्गत अधिकाधिक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *