आम आदमी पार्टी ने कार्यालय पर फहराया तिरंगा

फर्रुखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो)  स्वतंत्रता दिवस के 75 वर्ष के उपलक्ष में आम आदमी पार्टी फर्रुखाबाद के पूर्व पदाधिकारियों द्वारा हर साल की भांति इस वर्ष भी कैंप कार्यालय पूरा वाली गली में झंडारोहण का कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम के साथ संपन्न किया गया।
झंडारोहण को पूर्व नगर अध्यक्ष रामकृष्ण कश्यप के नेतृत्व में किया गया। कश्यप जी ने तिरंगा झंडा फहराया। सभी कार्यकर्ताओं ने तिरंगे झंडे को सलामी दी। भारत माता की जय के नारे लगाए। तत्पश्चात राष्ट्रीय गान भी किया गया। सभी लोगों ने एक साथ तरंगों को सलामी दी। इस मौके पर पूर्व जिला महासचिव राज गौरव पांडे ने आए हुए सभी लोगों को आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि देश के 75 में वर्ष में हम सब देशवासी बड़े ही हर्ष के साथ स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं। वहीं पूर्व जिला कोषाध्यक्ष गौतम कश्यप ने भी अपने संबोधन में कहा कि आम आदमी पार्टी ने पूरे देश में तिरंगा झंडे की शान में जगह-जगह प्रदेश स्तर पर कार्य किए। जिसमें मुख्य रुप से मुख्यमंत्री केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी ने 75 में स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम से पूरे देश में मनाया गया। सभी भक्तों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर महेश यादव, सुनील टंडन, जगदीश चंद गुप्ता, गोविंद अग्रवाल, विमल यादव, मनोज शर्मा, अनुज यादव, अनुज शर्मा, अतुल वर्मा, राम जी राजपूत, गौरव राठौर, नगमा बेगम, अंकुर सक्सेना आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Check Also

कन्नौज : जिले की एसओजी टीम को मिला एक लाख का नकद पुरस्कार

बृजेश चतुर्वेदी कन्नौज। (आवाज न्यूज ब्यूरो)।  जिले की एसओजी टीम को एडीजी जोन ने 1 लाख …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *