कन्नौज : गगन को चूमने का हौसला सब में होना चाहिए -डॉ भगवान सिंह

बृजेश चतुर्वेदी

कन्नौज।(आवाज न्यूज ब्यूरो) जवाहर नवोदय विद्यालय,अनौगी में नवोदय विद्यालय समिति लखनऊ संभाग कें आगरा संकुल  की विज्ञान प्रदर्शनी का शुभारंभ माँ सरस्वती की पूजा अर्चना एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ  मुख्य अतिथि प्रोफेसर डॉक्टर शक्ति सिंह सचान प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय कन्नौज/ प्रभारी उच्च शिक्षा अधिकारी के कर कमलों द्वारा किया गया।  नवोदय विद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर भगवान सिंह ने मुख्य अतिथि सहित सभी अन्य अतिथियों को पुष्पगुच्छ प्रतीक चिन्ह एवं शाल भेंट करते हुए बैज लगाकर सम्मानित किया। विद्यालय की बालिकाओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। डॉक्टर सिंह ने  प्रेरक ओजपूर्ण स्वागत उद्बोधन किया। उन्होंने कहा कि गगन को चूमने का हौसला सब में होना चाहिए। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को जीत के लिए प्रेरित किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत राधा कृष्ण के नृत्य, असम के बिहु नित्य सहित अन्य मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। अन्य अतिथि एवं निर्णायक मंडल में डॉ अरविंद कुमार वरिष्ठ वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केंद्र अनौगी, डॉ एस के शाक्य  प्राचार्य डॉक्टर भीम राव अंबेडकर राजकीय महाविद्यालय कन्नौज, डॉ सतेंद्र सिंह एसोसिएट प्रोफेसर राजकीय महाविद्यालय फरुखाबाद, डॉ रवीश सिंह एसोसिएट प्रोफेसर इंजीनियरिंग कॉलेज कन्नौज, डॉक्टर डॉ रवि सिंह एसोसिएट प्रोफेसर इंजीनियरिंग कॉलेज कन्नौज, डॉ अमरेंद्र सिंह वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केंद्र कन्नौज के उद्बोधन से सभी प्रतिभागी लाभान्वित हुए ।

प्राचार्य डॉ सिंह ने बताया कि विज्ञान प्रदर्शनी में कुल 13 जनपद के 97 विद्यार्थियों ने भाग लिया निर्णायक मंडल के सदस्यों ने गहन एवम सूक्ष्म  निरीक्षण किया और सँग सँग मार्गदर्शन भी किया।

 कार्यक्रम भव्य एवं दिव्य रहा। सभी आगन्तुको ने  भ प्रशंसा की। कार्यक्रम पूर्ण रूप से सफल रहा।

Check Also

समाजवादी युवजन सभा की मासिक बैठक सम्पन्न

फर्रुखाबाद। (आवाज न्यूज ब्यूरो) समाजवादी युवजन सभा के जिला अध्यक्ष श्री शिवम यादव की अध्यक्षता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *