कन्नौज : कृषि गणना फेस -2का प्रशिक्षण सम्पन्न

बृजेश चतुर्वेदी

कन्नौज।(आवाज न्यूज ब्यूरो) अपर जिलाधिकारी गजेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट गांधी सभागार में एक दिवसीय कृषि गणना फेस-2 का प्रशिक्षण उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक को दिया गया। उन्होंने कहा कि कृषि गणना अब ऑनलाइन माध्यम से की जायेगी। आज जो प्रशिक्षण आप लोगों को दिया जा रहा है। इसे गहनता से समझे, जिससे फेस-3 का प्रशिक्षण प्रत्येक तहसील में लेखपालों को अपने स्तर से अच्छे से दे सके। उन्होनें कहा कि वास्तव में कितने जोत की खेती होती है और वास्तव में कितने कृषक है। इस बार हर खेत-हर कृषक की गणना होगी, इसके लिये एग्री 21-22 (फेस-1) एप्प बनाया गया है, जिसे प्ले स्टोर में जाकर डाउनलोड किया जा सकता है। उन्होने कहा कि कृषि गणना प्रत्येक 05 वर्ष में की जाती है।  

इस अवसर पर समस्त उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक, आदि संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।

Check Also

जिंप अध्यक्ष मोनिका यादव के नई बस्ती स्थित आवास पर पहुंचेगें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी

रानी अहिल्या बाई होल्कर जन्म त्रि-शताब्दी वर्ष स्मृति अभियान के अंतर्गत होगा फर्रुखाबाद जिला पंचायत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *