कन्नौज : भारी उत्साह के बीच कन्नौज महोत्सव का आगाज आज

उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक करेंगे विधिवत शुभारंभ

बृजेश चतुर्वेदी

कन्नौज।(आवाज न्यूज ब्यूरो) शहर के बोर्डिंग मैदान पर 15 साल बाद कल से कन्नौज महोत्सव की धूम मचेगी। इसके लिए लखनऊ के कारीगरों ने यहां डेरा जमा लिया है। भव्य महोत्सव पंडाल को तैयार करने में कारीगर जुट गए हैं। देश के जाने माने कलाकार अपना जलबा बिखेरेंगे तो पंडाल भी इत्र और इतिहास की विरासत में डूबा दिखेगा। कल रविवार को शुरू हो रहे कन्नौज महोत्सव का उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक विधिवत शुभारंभ करेंगे।

महोत्सव के लिए बनाए गए पंडाल में करीब तीन हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी। इसके अलावा पूरे मैदान में होने वाली सजावट की छटा देखते ही बनेगी। पंडाल को तैयार करने की जिम्मेदारी लखनऊ के टीम मीडिया एक्सर्ट को दी गई है।

आज शाम होते होते पंडाल की भव्यता दिखने लगी। प्रदर्शनी में एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) की प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र रहेगी। रात में लाइटों की दूधियां रोशनी से नहाया पंडाल लोगों को अपनी ओर खुद खींचता दिखेगा।
कन्नौज महोत्सव के पंडाल में अलीगढ़ का ताला, मुजफ्फरनगर की गुड़, फिरोजाबाद का कांच उत्पाद, फर्रुखाबाद से वस्त्र छपाई और जरदोजी, औरैया के घी के अलावा अन्य शहरों की महशूर वस्तुएं दिखेंगी। इसके लिए पंडाल में 150 दुकानें तैयार करने की तैयारी हो रही हैं। महोत्सव में स्थानीय कलाकारों के अलावा लोक गायिका मालिनी अवस्थी और कन्हैया मित्तल के अलावा अर्चना तिवारी का कथक और हेमंत बृजवासी के अलावा कृष्ण चंद्र गुप्ता विचित्र वीणा वादन भी जन मानस को महोत्सव की ओर खींचेगा। कल से 4 दिसंबर तक चलने वाले इस महोत्सव के लिए जिला प्रशासन ने अनथक मेहनत करके आज देर शाम लगभग सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली। सवा दशक बाद फिर से शुरू हो रहे महोत्सव को लेकर आम जन में भी भारी उत्साह का माहौल है।

Check Also

सपा मुख्यालय के बाहर विवादित पोस्टर पर बवाल : अखिलेश यादव ने सपा कार्यकर्ताओं को दी हिदायत

लखनऊ।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। समाजवादी पार्टी यानी सपा मुख्यालय के बाहर लगे एक पोस्टर को लेकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *