सामूहिक विवाह योजना में 195 नवजोड़े हुए एक दूजे के, साथ जीने मरने की खाईं कसमें

फर्रुखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो) प्रदेश में चल रहे सामूहिक विवाह योजना अंतर्गत आज जिपं अध्यक्ष,जिलाधिकारी एंव मुख्य विकास अधिकारी के अध्यक्षता में 195 नव जोेड़े एक दूजे के हो गये।
जानकारी के अनुसार सामुहिक विवाह का आयोजन आज कमालगंज स्थित आर0पी0पी0जी0 कालेज मैदान हुआ। जिसकी अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्षता मोनिका यादव एंव जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह व मुख्य विकास अधिकारी अरुण मोली ने की। विवाह योजना की शुरुआत दीप जलाकर हुई। जिसके बाद 195 जोड़ों ने एक दूजे का हाथ थामा और शुभ एवं पावन वेला पर साथ जीने मरने की कसमें खाई।
जिसके बाद कार्यक्रम में मा0 जिला पंचायत अध्यक्ष, जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों ने वर एवं वधु पर पुष्प वर्षा कर अपना आशीर्वाद दिया।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष, जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी ने सभी वर वधु को प्रमाण पत्र एवं पायल वितरित की। जिसमें 99.45 लाख धनराशि व्यय की गई।

Check Also

कन्नौज : योगाभ्यास के लिए जन जागरूकता बढ़ायी जाए: डीएम

बृजेश चतुर्वेदी कन्नौज।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने कलेक्ट्रेट गांधी सभागार में जिला …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *