एसपी आरती सिंह की बडी कार्यवाही: कई थानाध्यक्ष सहित सात के तबादले

फर्रुखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो) । पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने बडी कार्यवाही करते हुए बुधवार देर रात कानून व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए सात निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया। जारी प्रेस नोट के अनुसार, गैर जनपद स्थानांतरण के चलते कादरीगेट और राजेपुर के थानाध्यक्षों को पुलिस लाइन भेजा गया है। वहीं, मऊदरवाजा,…

जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने धान की क्रॉप कटिंग कर परखी उत्पादकता

फर्रुखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो) । धान की फसल की वास्तविक उत्पादकता का आकलन करने के लिए जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने बुधवार को सदर तहसील के याकूतगंज गांव में क्रॉप कटिंग कराई। इस दौरान उन्होंने खेत में फसल की कटाई से लेकर उपज का वजन कराने तक की प्रक्रिया का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों…

ऑफिसर क्लब फतेहगढ़ में एक नवंबर को लगेगा विधिक सहायता शिविर

फर्रुखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो) । जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से एक नवंबर को सुबह 10 बजे ऑफिसर क्लब, फतेहगढ़ में मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर आयोजित किया जाएगा। इसकी तैयारियों को लेकर बुधवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश नीरज कुमार ने अधिकारियों के साथ बैठक की।जिला जज ने सभी विभागों को शिविर में…

सचिन मिश्रा बने लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष: लगातार दूसरी बार मिली जिम्मेदारी

फर्रुखाबाद। (आवाज न्यूज ब्यूरो) ।  लेखपाल संघ के द्विवार्षिक चुनाव में सचिन मिश्रा लगातार दूसरी बार जिलाध्यक्ष निर्वाचित हुए। गुड़गांव देवी मंदिर स्थित मातृछाया गेस्ट हाउस में हुए चुनाव में उन्होंने अध्यक्ष पद के प्रतिद्वंद्वी डॉ. अजय कुमार सिंह को 20 मतों से पराजित किया।जिलामंत्री पद के लिए तीन प्रत्याशियों के बीच मुकाबला हुआ। इसमें…

डीएम की सख्ती: सीएम डैशबोर्ड की फीडिंग में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

फर्रुखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो) ।  जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने अधिकारियों को सीएम डैशबोर्ड पर विभागीय योजनाओं की प्रगति की नियमित और सही फीडिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में विकास कार्यक्रमों और 50 लाख रुपये या उससे अधिक लागत की निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि…

कृषि विभाग की टीमों की 30 बीज दुकानों पर छापेमारी : तीन को कारण बताओ नोटिस

फर्रुखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो) ।  किसानों को गुणवत्तायुक्त एवं निर्धारित मूल्य पर बीज उपलब्ध कराने के लिए कृषि विभाग की टीमों ने मंगलवार को जिले की 30 बीज दुकानों पर छापेमारी कर निरीक्षण किया। इस दौरान 15 बीज नमूने जांच के लिए लिए गए, जबकि बिना सूचना दुकानें बंद कर गायब मिले तीन बीज विक्रेताओं को…

जनगणना-2027: प्रशिक्षण शुरू, डीएम ने दिए शुद्ध आंकड़े जुटाने के निर्देश

फर्रुखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो) । भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों के तहत मंगलवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में शिक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने प्रशिक्षण का शुभारंभ करते हुए कार्मिकों को जनगणना के आंकड़ों का शुद्ध एवं समयबद्ध संकलन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।डीएम ने…

खीमसेपुर औद्योगिक क्षेत्र की टायर फैक्ट्री में भीषण आग: लाखों के नुकसान की आशंका

फर्रुखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो) । खीमसेपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित शा इंडस्ट्रीज की टायर फैक्ट्री में मंगलवार देर रात भीषण आग लग गई। आग की सूचना पर पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। तीन जिलों से बुलाई गईं दमकल की छह गाड़ियों ने कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग…

कारागार मंत्री सुरेश राही ने सपरिवार किए बाबा नीम करौली धाम और शिव शक्ति महाकाल मंदिर में दर्शन

फर्रुखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो) । उत्तर प्रदेश सरकार के कारागार राज्यमंत्री सुरेश राही अपने सपरिवार फर्रुखाबाद दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जनपद के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। राज्यमंत्री ने प्रसिद्ध बाबा नीम करौली धाम में माथा टेका और पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद वह पाल नगला विजाधरपुर स्थित केंद्रीय कारागार…

एमएलसी चुनाव के दौरान पुलिसकर्मियों के मोबाइल देखने के मामले में दरोगा समेत सात पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

फर्रुखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो) ।  एमएलसी चुनाव के दौरान खंड विकास कार्यालय राजेपुर के गेट पर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के मोबाइल देखने के मामले में पुलिस विभाग में बडी कार्रवाई हुई है। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने थाना राजेपुर में तैनात एक उपनिरीक्षक समेत सात पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है। पुलिस विभाग की…