आतंकी हमले के विरोध में अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार अपराध नियंत्रण संगठन ने फूंका मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला का पुतला

‘‘जम्मू कश्मीर में राष्ट्रपति शासन लगाने की उठाई मांग‘‘ फर्रूखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो) पहलगांव में मंगलवार को हुए आतंकी हमले में 27 लोगों की जान चली गई। जिसको लेकर पूरे देश में उबाल है देश के हर कोने में विरोध प्रदर्शन जारी है। बुधवार शाम को शहर के लाल दरवाजे पर अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार अपराध नियंत्रण संगठन…

अच्छी खबर : पहली बार निःशुल्क लगाए जाएंगे स्मार्ट मीटर

फर्रूखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो)  यूपी पावर कार्पोरेशन द्वारा स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। स्मार्ट मीटर सभी उपभोक्ताओं के कनेक्शनों पर निःशुल्क लगाए जाएंगे।यह जानकारी अम्बरीश कुमार ने देते हुए बताया कि स्मार्ट मीटर लगाने के लिए यदि कोई रिश्वत मांगता है तो डीवीएनएल के उच्चाधिकारियों से शिकायत करें।

ब्रेकिंग : आरती सिंह बनी फर्रुखाबाद की पुलिस कप्तान,आलोक प्रियदर्शी का तबादला

फर्रुखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो) उत्तर प्रदेश शासन ने आज यूपी के 7 पुलिस कप्तानों को नई तैनाती दी है। पुलिस कप्तान आलोक प्रियदर्शी का तबादला कर आरती सिंह को पुलिस उपायुक्त कानपुर से लाकर फर्रुखाबाद पुलिस अधीक्षक बनाया है।

सरकारी जमीन पर किए अतिक्रमण हटवाने की संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत

फर्रुखाबाद।।(आवाज न्यूज ब्यूरो) तहसील सदर के संपूर्ण समाधान दिवस मे भोलेपुर निवासी संदीप सिंह ने दिए प्रार्थना पत्र में फतेहगढ रेल्वे स्टेशन रोड पर सरकारी जमीन पर किए गए अतिक्रमण को अविलंब हटाने की मांग की है।प्रार्थना पत्र में उन्होंने कहा है कि 27- 09- 2024 को राजस्व कर्मियों व नगर पालिका कर्मियों द्वारा सरकारी अभिलेख…

भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के लिए वन नेशन वन इलेक्शन लागू होना जरूरी : जिलाध्यक्ष

फर्रुखाबाद। (आवाज न्यूज ब्यूरो) जिला सहकारी बैंक लिमिटेड फर्रुखाबाद के मुख्यालय भवन में एक राष्ट्र एक चुनाव विषय पर एक महत्वपूर्ण संगोष्ठी का आयोजन बैंक के अध्यक्ष कुलदीप गंगवार की अध्यक्षता में संपन्न हुआ जिसमें मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने एक राष्ट्र एक चुनाव विषय की महत्वता के बारे में विस्तार से…

माफिया अनुपम दुबे की 9.83 करोड़ की सम्पत्ति कुर्क

फर्रुखाबाद।।(आवाज न्यूज ब्यूरो)  माफिया अनुपम दुबे पर सोमवार को अधिकारियों नें कार्यवाही करते हुए माफिया की 9.83 करोड़ की सम्पत्ति को जिलाधिकारी के आदेश पर कुर्क किया है। अनुपम और उसके परिजनों की कुल 13 संपत्तियों की कीमत करीब 9.83 करोड़ आंकी गई है। जिस पर कुर्की की कार्यवाही हुई है।सोमवार को तहसीलदार श्रद्धा पाण्डेय,…

आत्मनिर्भर भारत के लिए एक राष्ट्र एक चुनाव जरूरी : रजनी तिवारी

फर्रुखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो)  एक राष्ट्र एक चुनाव के विषय पर बीजेपी की महिला संगोष्ठी का आयोजन हुआ। जिसमे राष्ट्र के आर्थिक संसाधनों प्रशासनिक व्यवस्थाओं एवं विकास की योजनाओं को ध्यान में रखते हुए एक राष्ट्र एक चुनाव जैसे गंभीर विषय पर जन समर्थन हासिल करने का आवाहन किया गया।शहर के इटावा बरेली हाईवे के बधार…

देश में एक साथ चुनाव होंगे तो राजनीतिक स्थिरता बढ़ेगी : भाजपा जिला अध्यक्ष

फर्रुखाबाद। (आवाज न्यूज ब्यूरो) विधानसभा भोजपुर के कमालगंज मंडल में स्थित ग्राम रानूखेड़ा में रामकृष्ण महाविद्यालय में एक राष्ट्र एक चुनाव गोष्ठी का आयोजन हुआ इस आयोजन में मुख्य अतिथि पूर्व जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने संबोधन दिया। कार्यक्रम के मुख्य संयोजक महाविद्यालय के प्रबंधक…

कुर्मी समाज के चर्चित युवा नेता वीके गंगवार बने सपाजिला सचिव, कुर्मी समाज में खुशी’ की लहर

फर्रुखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो) समाजवादी पार्टी अपनी 24 की मिली सफलता को लेकर अब 27 को लेकर पीडीए के हर जाति वर्ग को साधने में जुटी है जिले की कुर्मी समाज में मजबूत पकड़ बनाने के लिए कुर्मी समाज के युवा चेहरे बीके गंगवार को ज़िम्मेदारी देकर पार्टी ने कुर्मी समाज में सेंध लगाकर आगे की…

दीवार गिरने से दबे दो राजमिस्त्री की मौत

फर्रुखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो)  निहास खोदने के दौरान अचानक पड़ोसी की दीवार गिरने से दबे दो राजमिस्त्री घायल हो गए, उन्हें जेसीबी की मदद से निकाला गया। पुलिस ने उन्हें लोहिया अस्पताल भेजा। जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया।थाना कादरी गेट के मोहल्ला अल्लानगर बढ़पुर में राघव दुबे निवासी अड़ियाना के प्लाट में निहास…