पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन से ठीक पहले होगा सपा-आरएलडी गठबंधन का आधिकारिक ऐलान : सूत्र

पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 100 सीटों पर भाजपा को देगा कड़ी टक्कर

जाट और मुसलिम वोटर्स का गठजोड़ बनाएगा बड़ा समीकरण,किसान आन्दोलन निभायेगा अहम भूमिका


लखनऊ। (आवाज न्यूज व्यूरो) सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव एंव आरएलडी नेता जयंत चैधरी ने विधानसभा चुनाव 2022 एक साथ लड़ने का फैसला कर लिया है। दोनो दलों के बीच सीटों का बंटवारा भी हो चुका है। अब गठबंधन का आधिकारिक ऐलान दोनों नेता एक साथ पूर्व रक्षा मंत्री व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन यानी 22 नवंबर से पहले ही करने की तैयारी में हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, लखनऊ के एक पांच सितारा होटल का हॉल भी बुक कर दिया गया है। जहां दोनों दलों के नेता एक साथ साझा प्रेस-कॉन्फ्रेंस भी करेंगे।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश की करीब 100 सीटों पर यह गठबंधन भाजपा को 2022 के चुनाव में कड़ी टक्कर देगा। इस गठबंधन की कराब 13 जिलों में अच्छी पकड़ और मजबूत कैडर है, जो किसान आंदोलन से पुनर्जीवित हुआ है। सपा को भी पश्चिमी यूपी की घनी मुस्लिम आबादी वाली सीटों पर अच्छे वोट मिलने की उम्मीद है। ऐसे में अगर दोनों साथ आते हैं, तो करीब 100 सीटों पर जाट और मुसलिम बिरादरी के वोटर्स को जोड़कर दोनों अपने-अपने हिस्से की सीटें जीत सकते हैं क्योंकि इन सभी सीटों पर किसान आन्दोलन का अच्छा खासा प्रभाव है जो अहम भूमिका निभायेगा।

Check Also

कन्नौज : सीएम युवा योजना के प्रचार प्रसार पर डीएम ने दिया जोर

लखपति दीदी योजना में सीसीएल पर खास फोकस करें: डीएम बृजेश चतुर्वेदी कन्नौज।(आवाज न्यूज ब्यूरो)  …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *