डीएम ने नगर पालिका फर्रुखाबाद का किया निरीक्षण,दिये आवश्यक दिशा निर्देश

फर्रुखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो) डीएम ने नगर पालिका फर्रुखाबाद का निरीक्षण कर जनसमस्याओं को लेकर मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
आपको बतादें कि आज जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने आज नगर पालिका फर्रुखाबाद का निरीक्षण किया। जिससे पालिका कर्मियों में अफरा-तफरी मच गई। जिसके बाद उन्होने ईओ पालिका रविन्द्र कुमार को निर्देशित करते हुए कहा कि अभियान चलाकर घर कर- जल कर वसूला जाए। शहर के सभी वार्डो में 100 प्रतिशत डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन कराया जाए। शहर में रोड के किनारे कूड़ा किसी भी दशा में न डाला जाए। काश्तकार कोल्ड के पास रोड के किनारे पड़े कूड़े पर तत्काल मिट्टी डलवाई जाए।

Check Also

एक अभियुक्त तंमचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार

फर्रुखाबाद। (आवाज न्यूज ब्यूरो) पुलिस ने आज एक अभियुक्त को तंमचा व कारतूस के साथ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *