सपा ने मनाई राजमाता अहिल्याबाई होल्कर जी की जयंती

फर्रुखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो) समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशन में राजमाता अहिल्याबाई होल्कर जी की जयंती शहर के आवास विकास स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर पुष्प अर्पित कर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने की। कार्यक्रम का आयोजन समाजवादी पिछड़ा वर्ग के जिलाध्यक्ष अरविंद कश्यप द्वारा किया गया। संचालन पूर्व महानगर अध्यक्ष लोहिया वाहिनी रजत क्रांतिकारी ने किया।
जिला अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा कि मराठा साम्राज्य की प्रसिद्ध महारानी तथा सूबेदार मल्हारराव होलकर के पुत्र खंडेराव की धर्मपत्नी थी उन्होंने माहेश्वर की राजधानी बनाकर शासन किया अहिल्याबाई ने अपने राज्य की सीमाओं के बाहर भारत भर के प्रसिद्ध तीर्थ और स्थानों में मंदिर बनवाए घाट बनवाए और बावरियों का निर्माण किया, मार्ग बनवाए काशी विश्वनाथ में शिवलिंग को स्थापित किया।
इस अवसर पर बृजेश पाल पूर्व उपाध्यक्ष,विजेंद्र यादव पूर्व विधानसभा अध्यक्ष अमृतपुर,यूनुस अंसारी पूर्व प्रदेश सचिव पिछड़ा वर्ग,पुष्पेंद्र यादव पूर्व प्रवक्ता,साजिद अली पूर्व जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक,विकास गुप्ता,जिला मीडिया प्रभारी इलियास मंसूरी नेa विचार व्यक्त किए।
विचार गोष्ठी में बेचेलाल यादव,शिव शंकर शर्मा,मुजीब उल हसन,निजाम भाई,रामू गुप्ता पूर्व कोषाध्यक्ष,शुभम राय हनी, जुल्फिकार अब्बास जैदी,कश्मीर सिंह यादव,अजय यादव,गौतम शाक्य,दिनेश पाल,विशाल यादव,तस्लीम खान,संजीव यादव,अमन बाथम,दलवीर सिंह यादव आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Check Also

औरंगजेब पर बोले अखिलेश : जो इतिहास खाई पैदा करे, उसे इतिहास ही रहने दो

लखनऊ। (आवाज न्यूज ब्यूरो) अमर उजाला संवाद के दूसरे दिन समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *