महिला सम्मेलन : झूठ बोलने वाली भाजपा के चक्कर में अब नहीं फसेगें : लीलावती कुशवाह

फर्रुखाबाद। (आवाज न्यूज ब्यूरो) आजादी के बाद अब हिन्दुस्तान में इतना झूठ बोलने वाली भाजपा जैसी कोई दूसरी पार्टी नहीं बनी होगी। अब इन झूठों के चक्कर में नहीं फसेगें, भाजपा ने हमें बहुत लूट लिया। बहुत परेशान किया। इतनी परेशानी कभी आजाद हिन्दुस्तान में नहीं हुआ करती थी। अब इनको सबक सिखाने की बारी है और अखिलेश को जिताने की बारी है। यह बात महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष लीलावती कुशवाहा ने शहर के आवास विकास स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में महिलाओं को संबोधित करने के दौरान कही।
उन्होने कहा कि भाजपा सरकार में जितना महिलाओं का उत्पीड़न हुआ इतना किसी सरकार में नहीं हुआ। यह सरकार झूठ बोलने में नंबर वन है लेकिन अब इनका झूठ ज्यादा दिन चलने वाला नहीं है। इनको जनता 2022 में अखिलेश यादव को वोट देकर सबक सिखायेगी। अब महिलाओं ने मन बना लिया है कि बलात्कारी सरकार को हटाकर विकास पुरुष एंव योग्य सरकार बनायेंगी।

Check Also

एक अभियुक्त तंमचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार

फर्रुखाबाद। (आवाज न्यूज ब्यूरो) पुलिस ने आज एक अभियुक्त को तंमचा व कारतूस के साथ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *