पुलिस स्मृति दिवस : एसपी विकास कुमार ने शहीद पुलिस कर्मियों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर किया नमन

फर्रुखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो) पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर फतेहगढ़ स्थित रिजर्व पुलिस लाइन में आज शहीद पुलिस कर्मियों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर शहीदों को याद किया गया। एसपी विकास कुमार ने पुलिस कर्मियों को स्मृति दिवस के बारे में जानकारी देते हुए कर्तव्य निष्ठा का संकल्प दिलाया। पुलिस स्मृति दिवस पर एसपी ने रिजर्व पुलिस लाइन में शहीद पुलिस के जवानों को नमन कर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
जवानों के साथ-साथ उत्तर प्रदेश पुलिस और अन्य राज्यों के पुलिस जवानों द्वारा किये गये उनके त्याग, बलिदान को याद कर उनके सम्मान में रिजर्व पुलिस लाइन में उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने पुष्प अर्पित कर उनको याद किया। एसपी ने पुलिस बलों के शहीद जवानों के त्याग, बलिदान पर प्रकाश डालते हुए पुलिस के जवानों को संयमित होकर पूर्ण अनुशासन के साथ सतर्कता के साथ अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाहन करने की सलाह दी।

Check Also

अगले 25 साल के विजन का गवाह बनेगा मानसून सत्र,सीएम बोले : लगातार 24 घंटे होगी चर्चा

लखनऊ।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *