विजय यादव ने सदर विधानसभा में युद्ध स्तर पर चलाया समाजवादी झण्डा लगाओ अभियान

फर्रुखाबाद। (आवाज न्यूज ब्यूरो) समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एंव पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश के निर्देशन में चलने वाले 10 दिनी समाजवादी झण्डा लगाओं अभियान को समाजवादी पार्टी के पूर्व महानगर अध्यक्ष एंव प्रमुख दावेदार विजय यादव ने छात्र सभा के राष्ट्रीय सचिव बंटी यादव एंव अन्य समाजवादी साथियों के साथ आज देर रात तक सदर विधानसभा में समाजवादी झण्डा लगाओं अभियान चलाया। जहां उन्होने अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी सरकार बनाने लोगों को संकल्प दिलाया।
इस अवसर पर विजय यादव ने कहा कि केन्द्र और प्रदेश में काबिज भाजपा सरकार में आम आदमी का जीना दूबर हो गया है। बढ़ती हुई महगांई किसान विरोधी नीतियां,बढ़ती हुई बेरोजगारी,महलाओं पर हो रहे उत्पीड़न आदि इस सरकार की उपलब्धियां है। इस सरकार से जनता निजात चाहती है आने वाले 2022 विधानसभा चुनाव में सपा मुखिया अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की प्रचंण्ड बहुमत की सरकार बनेगी।

Check Also

कायमगंज में पीडीए जन चौपालों की तेज़ी, सर्वेश अंबेडकर का भाजपा पर बड़ा हमला

फर्रुखाबाद। (आवाज न्यूज ब्यूरो) समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव के निर्देशानुसार, कायमगंज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *