कन्नौज : अपनी दम पर आगे बढ़ी महिलाओं का उदाहरण देकर वन स्टॉप सेंटर टीम ने समझाया हम होंगे कामयाब

बृजेश चतुर्वेदी

कन्नौज।(आवाज न्यूज ब्यूरो) अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर साप्ताहिक गतिविधि के अंतर्गत जिला प्रोबेशन अधिकारी के निर्देशानुसार वन स्टाॅप सेन्टर टीम द्वारा हम होगें कामयाब इवेंट का आयोजन काशीराम  कॉलोनी अकबरपुर सरायघाघ में किया गया। उक्त ईवेन्ट के अन्तर्गत जनपद से ऐसी महिलायें जो समाज की रूढ़ियों/पूर्वागृहों से संघर्ष कर आगे स्वयं द्वारा शुरू किये गये नवाचारों, के माध्यम से स्वयं या समाज में दूसरी महिलाओं हेतु प्रेरणास्रोत बनी  है, उनके सम्बंध में आम जन को अवगत कराकर  सोशल मीडिया कैम्पेन संचालित किया गया l

 महिला कल्याण विभाग की ओर से चल रही समस्त योजनाओं की जानकारी दी गई जिसमें वन स्टाॅप सेंटर, पति की मृत्यु के पश्चात निराश्रित महिला पेंशन योजना, स्पॉन्सरशिप योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना एवं घरेलू हिंसा ,दहेज उत्पीड़न, पोक्सो एक्ट ,कार्यालय पर लैंगिक उत्पीड़न अधिनियम ,बाल विवाह निषेध अधिनियम आदि की जानकारी और समस्त टोल फ्री नंबर की जानकारी दी गई। उक्त कार्यक्रम में सखी वन स्टाप से  केंद्र प्रशासक -विनीता , जिला योगासन स्पोर्ट एसोसिएशन से  जानकी सिंह आदि सम्मिलित हुई।

Check Also

रानी अहिल्याबाई होल्कर ने न्याय प्रिय शासन देकर इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज किया : प्रदेश उपाध्यक्ष

फर्रुखाबाद। (आवाज न्यूज ब्यूरो) आवास विकास कॉलोनी स्थित भाजपा जिला मुख्यालय पर भाजपा के प्रदेश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *