भाजपा अगर 300 पार होती है तो यह ईवीएम का वोट,जनता का नहीं

‘‘कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह का बडा दावा’’

नई दिल्ली। (आवाज न्यूज ब्यूरो) लोकसभा चुनाव की मतगणना के एक दिन पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने आज दावा किया कि भाजपा का आंकडा अगर इस चुनाव में 300 पार होता है, तो ये जनता का वोट नहीं, बल्कि ईवीएम का वोट है।
श्री सिंह ने यहां संवाददाताओं से चर्चा के दौरान कहा कि जनता का वोट अगर पड़ा है तो भाजपा को बहुमत नहीं मिल रहा है। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस ने 295 का जो आंकड़ा दिया है वो सही है। उन्होंने भाजपा के संदर्भ में कहा कि अगर भाजपा का आंकडा 300 पार होता है तो वो जनता का वोट नहीं, ईवीएम का वोट है। श्री सिंह राज्य के राजगढ़ संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार हैं। वे इसके पहले भी लगातार ईवीएम को लेकर मुखर रहे हैं।

Check Also

अंबेडकर और भारतीय संविधान को लेकर कांग्रेस चलाएगी जन जागरण अभियान

नई दिल्ली।(आवाज न्यूज ब्यूरो)।  मध्यप्रदेश कांग्रेस ग्वालियर उच्च न्यायालय परिसर में डॉ भीमराव अंबेडकर की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *