एसपी ने 2 निरीक्षक एवं 11 उपनिरीक्षक को दी नई तैनाती

फर्रुखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो) पुलिस कप्तान आलोक प्रियदर्शी ने आज 2 निरीक्षक एंव 11 उपनिरीक्षकों को पुलिस लाइन से लाकर नई तैनाती दी है। जिसके साथ ही 74 मुख्य आरक्षी एंव आरक्षियों का भी फेरबदल किया है।
बतातें चले कि पुलिस कप्तान आलोक प्रियदर्शी ने 2 निरीक्षक एंव 11 उपनिरीक्षकों को नई तैनाती दी है जिसमें निरीक्षक कामता प्रसाद को थाना नबावगंज में अपराध निरीक्षक बनाया है, निरीक्षक लक्ष्मी नारायन को थाना कंपिल में अपराध निरीक्षक बनाया है। उपनिरीक्षक चन्द्र प्रकाश को थाना राजेपुर,कुंवर वीर सिंह को थाना जहानगंज, उपनिरीक्षक वीर सिंह यादव को थाना शमशाबाद, उपनिरीक्षक उदय करन सिंह को थाना कमालगंज, उपनिरीक्षक उदय सिंह को थाना राजेपुर, उपनिरीक्षक विवेक कुमार को थाना कादरीगेट, उपनिरीक्षक जितेन्द्र कुमार को थाना फर्रुखाबाद, उपनिरीक्षक जयन्त फौजदार को थाना कादरीगेट, उपनिरीक्षक अखिलेश कुमार को थाना फतेहगढ़, उपनिरीक्षक अनुभव चौधरी को थाना शमशाबाद, उपनिरीक्षक अमित कुमार शुक्ला को थाना मेरापुर भेजा गया। इसी के साथ पुलिस कप्तान ने 74 मुख्य आरक्षी एंव आरक्षियों का भी फेरबदल किया है।

Check Also

जिंप अध्यक्ष मोनिका यादव के नई बस्ती स्थित आवास पर पहुंचेगें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी

रानी अहिल्या बाई होल्कर जन्म त्रि-शताब्दी वर्ष स्मृति अभियान के अंतर्गत होगा फर्रुखाबाद जिला पंचायत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *