फर्रुखाबाद। (आवाज न्यूज ब्यूरो) आज मोहर्रम के चलते जिले में अलग-अलग स्थानों से ताजिये निकाले गये। जिन्हें कर्बला में सुपुर्द -ए-खाक कर दिया गया। इस बीच पुलिस की चाक-चौबंद व्यवस्था बनी रही।
बतातें चलें कि जिलाधिकारी बीके सिंह व पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने बीते दिन मोहर्रम के चलते मीटिंग कर सुरक्षा व्यवस्था हेतु दिशा निर्देश दिये थे। जिसके बाद आज जिले के समस्त थानों की पुलिस तैनात बनी रही। जिसके बाद से यौमे आशूरा के दिन इस्लाम के अनुयायियों ने सुबह कुरान खानी करके शरबत व अन्य खाने की चीजों पर नजरों न्याज कराई। मजलिसों में नोहा ख़्वानी की गई। इस दौरान आलमें दीन ने तकरीर में हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद दिलाते हुए मुसलमानों को उन्हीं की तरह दीन की हिफाजत करने की ताकीत की। जिसके बाद जुलूस की शक्ल में कई मोहल्लों से ताजिए कर्बला को रवाना हुए तो सड़कों पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। हां जुलूस में या हुसैन या हुसैन की सदाओं से पूरा माहौल गमगीन हो गया। गमगीन माहौल में मातम के साथ ताजिए को कर्बला में ले जाकर दफन किया गया।
