सीएम योगी ने गिनाईं 5 साल की उपलब्धिंया,विपक्ष पर साधा निशाना

फर्रुखाबाद। (आवाज न्यूज ब्यूरो) चुनावी बिसात बिठाने जिले की विधानसभा क्षेत्र अमृतपुर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने भाजपा सरकार में बीते पांच साल में किये गये कार्यों की उपलब्धिंया गिनाईं।
उन्होने कहा कि प्रदेश समेत देश में कोरोना जैसी महामारी से हम लोगों ने लड़ाई लड़ी और बेहतर प्रबंधन किया। अगर कोरोना कॉल में व्यक्तियों की हमने जान बचाई है, तो हम लोगों को मोदी वैक्सीन और भाजपा वैक्सीन को ही वोट देना है। आज प्रदेश के अंदर दंगे नहीं होते हैं। आज प्रदेश के अंदर कफ्र्यू नहीं लगता। आज प्रदेश के अंदर कावड़ यात्रा निकल रही है। आज कोई बम व्यापारियों पर नहीं फेंक सकता। प्रदेश में बम-बम का नारा लगा कर चलते हैं। प्रदेश में अपराधियों पर कार्यवाही हो रही है। प्रदेश में सैकड़ों माफियाओं पर कार्यवाही कर बुलडोजर चलाने का कार्य हमने किया है।
प्रदेश सरकार में मेडिकल कॉलेजों का हमारी सरकार ने जाल फैलाया। आसपास के जनपदों सहित फर्रुखाबाद जनपद में मेडिकल की व्यवस्था बेहतर की। हमारी सरकार ने प्रदेश के किसानों का ऋण माफ किया। एक हाथ से प्रदेश में विकास होना चाहिए। दूसरे हाथ से बुलडोजर का काम होना चाहिए। पिछली सरकार किसी गरीब को मकान नहीं दे पाई। लेकिन हमारी सरकार ने 47 लाख लोगों को मकान उपलब्ध करवाएं। डबल इंजन की सरकार आने दीजिए फर्रुखाबाद को गंगा एक्सप्रेस को लिंक रोड से जोड़ने का काम करेंगें।

Check Also

कन्नौज। ईशन नदी के किनारे किया गया वृक्षारोपण

बृजेश चतुर्वेदी कन्नौज। (आवाज न्यूज ब्यूरो)।  जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने  वृक्षारोपण महाअभियान-2025 के अंतर्गत अधिकाधिक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *