पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल में यात्री यातायात से प्राप्त होने वाली आय में भारी बढ़ोत्तरी, 368.30 फीसदी तक बढी

बरेली।(आवाज न्यूज ब्यूरो) पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल प्रशासन यात्रियों की सुविधाओं में सुधार एवं विस्तार हेतु सतत् प्रयासरत है। यात्रियों को बेहतर यात्रा सुविधा उपलब्ध कराये जाने के फलस्वरूप यात्री संख्या में वृद्धि का क्रम जारी हैं। कोविड संक्रमण में कमी आने पर इज्जतनगर मंडल पर वर्ष 2020-21 में आरम्भिक यात्रियों की कुल संख्या 14.81 लाख थी, जो वर्ष 2021-22 में बढ़कर 2.03 करोड़ हो गयी। यह 1272.72 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। परिणाम स्वरूप यात्री यातायात से प्राप्त होने वाली आय में भी भारी बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। वर्ष 2020-21 में यात्री यातायात से प्राप्त होने वाली आय रु. 34.61 करोड़ के सापेक्ष वर्ष 2021-22 में रु. 162.08 करोड़ दर्ज की गई, जोकि 368.30 प्रतिशत अधिक है।

Check Also

औरंगजेब पर बोले अखिलेश : जो इतिहास खाई पैदा करे, उसे इतिहास ही रहने दो

लखनऊ। (आवाज न्यूज ब्यूरो) अमर उजाला संवाद के दूसरे दिन समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *