फर्रुखाबाद। (आवाज न्यूज ब्यूरो) महीने के प्रथम एंव तृतीय शनिवार को लगने वाले सम्पूर्ण समाधान का आयोजन डीएम-एसपी की अध्यक्षता में कायमगंज स्थित तहसील में किया गया।
इस दौरान जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह व पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने तहसील परिसर में आये फरियादियों की एक-एक कर बारीकी से समस्यायें सुनी। जहां डीएम-एसपी ने जनपद स्तरीय अधिकारियों को निर्देश करते हुए कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस की समस्याओं का शासन की मंशा के अनुरूप ससमय गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कर फरियादियों को विधिक न्याय दिलाया जाए।
