अखिलेश को बड़ा झटका, सपा के राम निरंजन समेत 4 एमएलसी हुये भाजपाई

लखनऊ।(आवाज न्यूज ब्यूरो)  मिशन 2022 के यूपी विधानसभा चुनाव से पहले राम निरंजन सहित समाजवादी पार्टी के चार एमए भाजपा में शामिल हो गए। सभी डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा-केपी मौर्य और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए। इस मौके पर निरंजन के पति भी पार्टी में शामिल हुए।
बताया जा रहा है कि पहले यह जॉइनिंग मंगलवार को होनी थी। लेकिन पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के लोकार्पण को देखते हुए इसको बुधवार को किया गया। भाजपा में शामिल हुए सपा के चार एमएलसी में पप्पू सिंह(बलिया), सीपी चंद्र(गोरखपुर), रामा निरंजन(जालौन) और नरेंद्र भाटी (वेस्ट यूपी) शामिल हैं। वहीं सदस्यता ग्रहण के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि आज अखिलेश यादव को नींद नहीं आएगी। अब सपा से सेक्टर से लेकर ऊपर तक सपा कार्यकर्ता भाजपा से जुड़ेंगे। अब सभी को लग रहा है कि राज्य सुरक्षित है। स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि जहां शांति होती है वहीं विकास होता है। उन्होंने कहा कि भारत का प्रधानमंत्री अब त्रिपुंड लगाता है। गरीब का सम्मान करता है। उन्होंने अखिलेश यादव पर आरोप लगाते हुए कहा कि जब मजदूर प्रवासी सड़क पर निकले थे तब सपा कार्यकर्ता कहां गए थे? वहीं सूत्रों के मुताबिक सपा के कुछ मौजूदा व पूर्व विधायक भाजपा में शामिल होने की तैयारी में हैं।

Check Also

कन्नौज : रिश्वतखोर कानूनगो को घसीट कर ले गयी एंटी करप्शन टीम

बृजेश चतुर्वेदी कन्नौज।।(आवाज न्यूज ब्यूरो) एंटी करप्शन टीम ने एक कानूनगो को रिश्वत लेते रंगे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *