समाधान दिवस : डीएम की अध्यक्षता में 123 फरियादियों में महज 8 को न्याय

फर्रुखाबाद। (आवाज न्यूज ब्यूरो) जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील सदर फर्रुखाबाद में जनसमस्याओं को सुना गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण व त्वरित निस्तारण करने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने उपस्थित सभी अधिकारी/कर्मचारियों को जल संरक्षण/बचाव हेतु शपथ दिलाई ।
आपको बतादें कि शनिवार को लगने वाले समाधान दिवस का आयोजन आज सदर तहसील में जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में किया गया। समाधान दिवस के आयोजन में करीबन 123 फरियादी आये, जिसमें 8 का मौके पर जिलाधिकारी ने समस्याओं को सुनकर त्वरित न्याय दिलाया। वहीं छूटे 115 फरियादियों को न्याय दिलाने हेतु सम्बन्धित को दिशा निर्देश दिये। इस दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित सभी अधिकारी/कर्मचारियों को जल संरक्षण/बचाव हेतु शपथ दिलाई।

Check Also

यूपी में पंचायत चुनाव लड़ने की तैयारी में जुटी कांग्रेस

लखनऊ।(आवाज न्यूज ब्यूरो)  कांग्रेस ने पंचायत चुनाव को विधानसभा चुनाव की तैयारी का अहम पड़ाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *