आदमपुर के क्रांति चौक से शुरु हुई आम आदमी पार्टी की तिरंगा यात्रा

नई दिल्ली।(आवाज न्यूज ब्यूरो) दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल आज आदमपुर में तिरंगा यात्रा निकाल रहे हैं। आदमपुर के क्रांति चौक से ये तिरंगा यात्रा शुरू हो गई है।
बताते चलें कि हरियाणा विधानसभा से विधायक के रूप में कुलदीप बिश्नोई के इस्तीफे के बाद आदमपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के मद्देनजर दिल्ली के मुख्यमंत्री का हिसार दौरा काफी महत्व रखता है। बिश्नोई कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए हैं। आदमपुर सीट बिश्नोई का गढ़ मानी जाती है। इसके अलावा हरियाणा में पंचायत चुनाव भी होने हैं। बुधवार को केजरीवाल ने अपनी पार्टी का ‘मेक इंडिया नंबर 1’ अभियान भी लॉन्च किया।

Check Also

समाजवादी पार्टी का सपा सांसद रामजी लाल सुमन पर हमले के विरोध में विशाल धरना प्रदर्शन

‘‘भाजपा पर लगाया दलितों और पीडीए के खिलाफ मानसिकता से काम करने का आरोप’‘‘फर्रुखाबाद l …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *