कन्नौज: जिले के 18 कालेजो में आयोजित हुआ “नशा मुक्त युवा विकसित भारत” संकल्प अभियान

बृजेश चतुर्वेदी कन्नौज।(आवाज न्यूज़ ब्यूरो) युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत मेरा युवा भारत द्वारा संचालित राष्ट्रव्यापी “नशा मुक्त युवा  विकसित भारत” संकल्प अभियान के अंतर्गत आज जनपद के 18 विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं प्रशिक्षण संस्थानों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल संबोधन का सजीव प्रसारण किया गया। अभियान के माध्यम से जनपद…

कन्नौज: संपूर्ण समाधान दिवस में जनसमस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर जोर

श्रावण मास एवं आगामी पर्वों को लेकर डीएम-एसपी ने छिबरामऊ में किया पैदल भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा बृजेश चतुर्वेदी कन्नौज।(आवाज न्यूज़ ब्यूरो)। जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री की अध्यक्षता में तहसील छिबरामऊ परिसर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याओं एवं शिकायतों के समाधान…

कन्नौज: नाले की सफाई करते वक्त गैस पाइप लाइन फटी, कुछ घंटों में हालात काबू में आए

बृजेश चतुर्वेदी कन्नौज:(आवाज न्यूज़ ब्यूरो)।  शहर के गोलकुआं चौराहे पर रात में नाले की खुदाई के वक्त गैस पाइपलाइन फट गई। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। यहां एचपीसीएल की टीम ने पहुंच कर गैस रिसाव बन्द कराया। नगर पालिका कर्मचारियों ने जेसीबी से नाला खुदाई करते हुए अंडरग्राउंड…

कन्नौज: जिले के 18 शिक्षण संस्थानों में होगा “नशा मुक्त युवा संकल्प अभियान” का सीधा प्रसारण

बृजेश चतुर्वेदी कन्नौज।(आवाज न्यूज़ ब्यूरो)। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत मेरा युवा भारत द्वारा संचालित “नशा मुक्त युवा  विकसित भारत संकल्प अभियान” के अंतर्गत 02 अगस्त को प्रातः 10:00 बजे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देशभर के युवाओं के साथ वर्चुअल संवाद करेंगे तथा “नशा मुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान” का शुभारंभ…

कन्नौज: लाभार्थी परक योजनाओं की बैंकवार समीक्षा, एचडीएफसी को मिली चेतावनी

बृजेश चतुर्वेदी कन्नौज।(आवाज न्यूज़ ब्यूरो)। जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट गांधी सभागार में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान, पीएम सूर्य घर योजना एवं लखपति दीदी योजना की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, बैंकवार प्रगति तथा पात्र लाभार्थियों को समयबद्ध रूप से लाभान्वित किए जाने…

कन्नौज: जल जीवन मिशन में गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं जनसहभागिता पर जोर

बृजेश चतुर्वेदी कन्नौज।(आवाज न्यूज़ ब्यूरो)। जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट गांधी सभागार में जल जीवन मिशन की प्रगति एवं क्रियान्वयन की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में योजनाओं की प्रगति, गुणवत्ता, समयबद्धता एवं जनसहभागिता के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्थाओं जीवीपीआर एवं…

कन्नौज:  लेखपाल संघ ने दी चेतावनीः  मांगें न मानी तो 5 से अतिरिक्त कार्यभार छोड़ेंगे

बृजेश चतुर्वेदी कन्नौज: (आवाज न्यूज़ ब्यूरो)। लेखपाल संघ ने अपनी मांगों को लेकर राजस्व परिषद की अध्यक्ष के नाम ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। संघ ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें अगले 4 दिनों में न मानी गई तो 5 अगस्त से वह लोग अतिरिक्त कार्यभार छोड़ देंगे। सिर्फ जरूरी काम ही करेंगे। लेखपाल संघ के…

कन्नौज: जलालाबाद महिला संकुल समिति की वार्षिक आमसभा सम्पन्न

उत्कृष्ट कार्य करने वाले कैडरों का हुआ सम्मान बृजेश चतुर्वेदी कन्नौज।(आवाज न्यूज़ ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत विकासखंड जलालाबाद की जलालाबाद महिला संकुल समिति की वार्षिक आमसभा का आयोजन ग्राम अनौगी स्थित द्वारिका धाम मैरिज लॉन में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उपायुक्त (स्वत: रोजगार)/जिला विकास अधिकारी राज…

कन्नौज: एडीजी जोन और डीआईजी ने मेंहदी घाट का किया निरीक्षण

श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधाओं के लिए दिए व्यापक निर्देश बृजेश चतुर्वेदी कन्नौज।(आवाज न्यूज़ ब्यूरो)। आगामी श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत जनपद में सुरक्षा, यातायात प्रबंधन तथा श्रद्धालुओं की समुचित सुविधाएं सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ एवं पुलिस उप महानिरीक्षक, कानपुर परिक्षेत्र यमुना प्रसाद ने जिलाधिकारी…

कन्नौज: मिनी नन्दनी कृषक समृद्धि योजना में आए 180 आवेदन

10 दुधारू गायों की इकाई पर मिलेगा अधिकतम 11.80 लाख रुपये का अनुदान बृजेश चतुर्वेदी कन्नौज।(आवाज न्यूज़ ब्यूरो)। प्रदेश सरकार द्वारा संचालित नन्द बाबा दुग्ध मिशन के अंतर्गत मिनी नन्दनी कृषक समृद्धि योजना जनपद के पशुपालक किसानों के लिए आय वृद्धि एवं स्वरोजगार का सशक्त माध्यम बनकर उभर रही है। योजना के प्रति किसानों में…