कन्नौज : उत्तर प्रदेश कौशल रथ कन्नौज पहुंचा

बृजेश चतुर्वेदी कन्नौज।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन द्वारा संचालित “उत्तर प्रदेश कौशल रथ” आज प्रातः जनपद कन्नौज पहुँचा। इस रथ का उद्देश्य विश्व युवा कौशल दिवस-2025 के उपलक्ष्य में उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन तथा दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना की विभिन्न योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करना है। जिला समन्वयक, कौशल विकास…

कन्नौज : प्रधानपति की गिरफ्तारी के बाद लेखपालों का धरना समाप्त

बृजेश चतुर्वेदी कन्नौज।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। सदर कोतवाली क्षेत्र के सकरी खुर्द ग्राम पंचायत के मजरा लक्ष्मनपुर में बारात शाला की जमीन पैमाइश करने गये लेखपाल से ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने मारपीट कर अभिलेख फाड़ दिये। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की गई। इसी से नाराज सदर तहसील के लेखपालों ने…

कन्नौज : डिम्पल पर टिप्पणी के विरोध में उतरी सपा महिला महासभा, एसपी को ज्ञापन

बृजेश चतुर्वेदी कन्नौज।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। समाजवादी पार्टी की महिला नेत्रियों ने मौलाना साजिद रशीदी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सपा महिला सभा की जिलाध्यक्ष कंचन कनौजिया की अगुवाई में महिला नेताओं ने एसपी विनोद कुमार को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने मौलाना के खिलाफ कार्रवाही की मांग की है। यह विरोध पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव…

राज्यपाल कल कन्नौज में

बृजेश चतुर्वेदी कन्नौज।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। कल एक संक्षिप्त यात्रा पर उत्तर प्रदेश की महामहिम राज्यपाल आनंदी बेन पटेल कन्नौज आएंगी। वे मेडिकल कालेज आडिटोरियम में आयोजित एक समारोह में आंगनवाड़ी/ डिग्निटी किट, युवा उद्यमी अभियान के लाभार्थियों, टीवी मरीजो को पोषण किट, पीएम कुसुम योजना और ग्रामीण आजीविका मिशन के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित…

कन्नौज : सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त कराने के लिए ए.डी.एम. को दिया प्रार्थना पत्र

बृजेश चतुर्वेदी कन्नौज।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। नवीन परती की सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे व निर्माण को हटवा सुरक्षित कराने के लिए भाकियू स्वराज युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष ने अपर जिलाधिकारी को दिया प्रार्थना पत्र। शनिवार को तहसील छिबरामऊ में संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर मौजूद अपर जिलाधिकारी आशीष कुमार सिंह को भारतीय किसान यूनियन (स्वराज)…

कन्नौज : गुरसहायगंज स्टेशन के पूर्वी छोर पर रेलवे फ्लाईओवर को मंजूरी, 57 करोड़ से बनेगा

बृजेश चतुर्वेदी गुरसहायगंज।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। कस्बा स्थित पूर्वी रेलवे क्रॉसिंग फाटक पर फ्लाईओवर बनाए जाने की मंजूरी मिल गई है। इसके लिए शासन से बजट का आवंटन हो चुका है। कार्यदायी संस्था जल्द ही काम शुरू करेगी। फ्लाईओवर बनने से लोगों को जाम से निजात मिल सकेगी। स्थानीय रेलवे स्टेशन से 24 घंटे में करीब…

कन्नौज : जिला निर्वाचन अधिकारी ने वेयरहाउस में ईवीएम का रखरखाव देखा

बृजेश चतुर्वेदी कन्नौज।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। जिला निर्वाचन अधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने कलेक्ट्रेट स्थित ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कंट्रोल रूम, विद्युत व्यवस्था, बैलट यूनिट हॉल, अग्निशमन व्यवस्था, कमरों के सीलिंग, डबल लॉक की स्थिति एवं निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित अन्य मानदंडों का…

कन्नौज : एम्बुलेंस की उपलब्धता पर डीएम के तेवर तीखे

बृजेश चतुर्वेदी कन्नौज। (आवाज न्यूज ब्यूरो)।  जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट गांधी सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक संपन्न हुई।  जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि यूविन पोर्टल पर गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशु की फीडिंग शत-प्रतिशत होनी चाहिए। उन्होंने गर्भवती महिलाओं के समुचित देखभाल पर बल देते हुए कहा कि गर्भवती महिलाओं…

कन्नौज : डीआईजी रेंज ने किया आधारभूत प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण

बृजेश चतुर्वेदी कन्नौज। (आवाज न्यूज ब्यूरो)। पुलिस उप महानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर द्वारा जनपद कन्नौज में आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती-2023 में चयनित अभ्यर्थियों के आधारभूत प्रशिक्षण केन्द्र का निरीक्षण किया गया  । आज पुलिस उप महानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर हरीश चन्दर द्वारा पुलिस लाइन कन्नौज में गार्द की सलामी लेकर पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार के…

कन्नौज : सभी तेरह केंद्रों पर आरओ/ एआरओ परीक्षा सकुशल सम्पन्न, डीआईजी, डीएम दिन भर दौड़े

बृजेश चतुर्वेदी कन्नौज। (आवाज न्यूज ब्यूरो)। डी0आई0जी0 हरीश चन्दर, जिला मजिस्ट्रेट/जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री एवं पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने संयुक्त रूप से संचालित समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी (प्रारंभिक) परीक्षा-2023 को सुचारु, पारदर्शी एवं नकलविहीन आयोजन हेतु पी0एस0एम0 पीजी कॉलेज कन्नौज, एस0बी0एस0 इंटर कॉलेज कन्नौज, क्रिस्तु ज्योति एकेडमी कन्नौज, जे0पी0 एजुकेशन एकेडमी कन्नौज आदि परीक्षा केंद्रों…