दिल्ली-एनसीआर सहित पूरे उत्तर भारत में शीतलहर का सितम जारी

नई दिल्ली। (आवाज न्यूज ब्यूरो) दिल्ली-एनसीआर सहित पूरे उत्तर भारत में शीतलहर का सितम जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश से मैदानी इलाकों में घना कोहरा छाया रहेगा,जबकि दिल्ली-एनसीआर सहित पूरे उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में शीतलहर का प्रकोप रहेगा।
अगर दिल्ली की बात करें तो यहां हफ्तेभर से शीतलहर और कोहरे ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। 2-3 दिनों से राजधानी में ठंड भी काफी बढ़ गई है। सुबह-शाम घना कोहरा छाया रहता है, तो दिन भर ठिठुरन का अहसास हो रहा है। बीते शुक्रवार की सुबह भी दिल्ली के कई इलाकों में घने कोहरे से सामना हुआ। हालात यह थे कि कई इलाकों में विजिबिलिटी 25 से 200 मीटर तक थी। हालांकि, दिन में हवाएं कुछ तेज हुईं और कोहरा छंटा। कोहरे की घनी चादर की वजह से दिल्ली से जाने वाली कई ट्रेनें और फ्लाइट्स भी लेट हुईं।
मौसम विभाग ने सुबह और रात में दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ के लिए बहुत घने कोहरे की चेतवानी भी जारी की है। मौसम विभाग ने घने कोहरे के चलते वाहन चालकों को फॉग लाइट का उपयोग करने और यात्रियों को विमान, रेलवे और राज्य परिवहन की सारिणी के बारे में अपडेट रहने के लिए कहा है।

Check Also

आरएसएस जन्म से ही आरक्षण और जाति जनगणना के खिलाफ : भाजपा के आरोपों पर खरगे का पलटवार

नई दिल्ली।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। केंद्र सरकार ने जाति जनगणना और राष्ट्रीय जनगणना को एक साथ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *