बरेली।(आवाज न्यूज ब्यूरो) रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा हेतु 05314/05313 मथुरा जं0-कासगंज-मथुरा जं0 विशेष गाड़ी का संचालन मथुरा जं0 एवं कासगंज से 08 से 15 जुलाई,2022 तक 8 फेरों के लिये किया जायेगा।
05314 मथुरा जं0-कासगंज विशेष गाड़ी 08 से 15 जुलाई,2022 तक मथुरा जं0 से 14.20 बजे प्रस्थान कर मथुरा सिटी से 14.35 बजे, हाथरस सिटी से 15.13 बजे, सिकन्दरा राव से 15.40 बजे तथा मरहरा से 15.58 बजे छूटकर कासगंज 16.30 बजे पहुंचेगी । 05313 कासगंज-मथुरा जं0 विशेष गाड़ी 08 से 15 जुलाई,2022 तक कासगंज से 16.50 बजे प्रस्थान कर मरहरा से 17.04 बजे, सिकन्दरा राव से 17.22 बजे, हाथरस सिटी से 17.52 बजे तथा मथुरा सिटी से 18.50 बजे छूटकर मथुरा जं0 19.35 बजे पहुंचेगी। इस गाड़ी में साधारण द्वितीय श्रेणी के 10 एवं एस.एल.आर. के 02 कोचों सहित कुल 12 कोच लगाये जायेंगे।
