कन्नौज : समाज कल्याण मंत्री ने किया सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण

बृजेश चतुर्वेदी कन्नौज।(आवाज न्यूज ब्यूरो)।  उत्तर प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने आज अमरापुर स्थित सीवर ट्रीटमेंट प्लांट का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि कन्नौज नगर से निकलने वाला सीवर जल किस प्रकार शुद्ध किया जाता है, गंदगी क्यों नहीं बचती और शुद्धिकरण के बाद यह पानी किस प्रक्रिया से…

कन्नौज : फसल बीमा जागरूकता रैली को प्रभारी सीडीओ ने दिखाई हरी झंडी

बृजेश चतुर्वेदी कन्नौज।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। रबी सीजन 2025 के अंतर्गत प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के साप्ताहिक जागरूकता कार्यक्रम की शुरुआत आज प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी नरेन्द्र देव द्विवेदी द्वारा विकास भवन से वाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर की गई। यह रैली जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर किसानों को फसल बीमा योजना के लाभ,…

कन्नौज : बीडीओ सदर ने तहसील क्षेत्र में ग्रामीणों को बांटी गीता

बृजेश चतुर्वेदी कन्नौज।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। तहसील में खंड विकास अधिकारी (वीडीओ) दिनेश चंद्र की अगुवाई में आज एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें किसानों और क्षेत्रीय लोगों को श्रीमद्भागवत गीता की पुस्तक वितरित की गईं। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में आध्यात्मिक जागरूकता बढ़ाना और लोगों को गीता के मार्गदर्शक सिद्धांतों से…

कन्नौज : कन्नौज पहुंचे सांसद रामगोपाल यादव एस आई आर को लेकर की महत्वपूर्ण बैठक

बृजेश चतुर्वेदी कन्नौज।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव मंगलवार सुबह अचानक कन्नौज पहुंचे। उनके अप्रत्याशित दौरे की जानकारी मिलते ही जिलेभर के सपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में हलचल मच गई। सपा जिलाध्यक्ष कलीम खां समेत वरिष्ठ नेता तुरंत सपा कार्यालय पहुँचे और राष्ट्रीय महासचिव का गर्मजोशी से स्वागत किया। स्वागत के…

 कन्नौज: गूंजा यूपी-112 का संदेश, मदद बस एक कॉल दूर

बृजेश चतुर्वेदी कन्नौज।(आवाज न्यूज ब्यूरो)।   उत्तर प्रदेश पुलिस की आपात सेवा यूपी-112 ने सोमवार को जनपद में तीन स्थानों पर जन जागरूकता की बात, जन जन के साथ अभियान चलाया। इस अभियान का उद्देश्य आमजन, विशेषकर युवाओं और छात्राओं को सुरक्षित रहने, साइबर अपराध से बचाव और आपात स्थितियों में त्वरित सहायता प्राप्त करने के…

कन्नौज : डीएम ने किया बिजली बिल राहत योजना शिविर रोहली का निरीक्षण 

बृजेश चतुर्वेदी कन्नौज। (आवाज न्यूज ब्यूरो)। जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने विकास खंड तालग्राम के ग्राम रोहली में आयोजित बिजली बिल राहत योजना-2025-26 कैम्प का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि बिजली बिल राहत योजना आज एक दिसंबर से प्रारंभ हो गई है। बकायेदारों को एकमुश्त भुगतान पर सरचार्ज में 100 प्रतिशत…

साइबर अपराध और अवैध ड्रग्स कारोबार पर त्वरित कार्रवाई हो : सीएम योगी

लखनऊ।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। सीएम योगी ने भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) 2023 और 2024 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों को सफल, प्रभावी और सिटीजन सेंट्रिक पुलिस अधिकारी बनने के लिए ’संवाद, संवेदनशीलता और सकारात्मकता’ का मंत्र दिया है। सोमवार को 23 प्रशिक्षु अधिकारियों के साथ औपचारिक भेंट के दौरान उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश जैसा विशाल राज्य पुलिस…

ऑनलाइन उपस्थिति के विरोध में पंचायत सचिवों का सांकेतिक सत्याग्रह

फर्रुखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। प्रदेश स्तरीय आह्वान पर पंचायत सचिवों की ऑनलाइन उपस्थिति व्यवस्था के विरोध में ग्राम पंचायत अधिकारी,ग्राम विकास अधिकारी समन्वय समिति उत्तर प्रदेश की शाखा, जनपद फर्रुखाबाद ने सोमवार को सांकेतिक सत्याग्रह की शुरुआत की। समिति के प्रतिनिधिमंडल ने ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन के अध्यक्ष शशिदेव सिंह और ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के…

यूपी-112 द्वारा जिले में चलाया जा रहा विशेष जन-जागरूकता अभियान

‘‘नुक्कड़ नाटक और एलईडी के माध्यम से की गई प्रस्तुति‘‘फर्रुखाबाद।।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। आम जनमानस को आपातकालीन सेवाओं के प्रति जागरूक करने तथा त्वरित सहायता प्रणाली को मजबूत बनाने के उद्देश्य से यूपी-112 द्वारा जिले में विशेष जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना कादरीगेट क्षेत्रांतर्गत आवास विकास चौकी पर नुक्कड़ नाटक और…

एशिया की सुप्रसिद्ध आलू मंडी सातन पुर में बढी आमद : दामों में आई सुर्खी

फर्रुखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो)।  एशिया की सर्वाधिक राजस्व देने वाली मंडी सातनपुर में आलू की आमद बढ़ने के बाद दामों में भी सुर्खी देखने को मिली। सोमवार को आलू रू 100 के उछाल के साथ बिका।किसान नेता आलू आढती एंव संगठन के पदाधिकारी अरविंद राजपूत ने बताया कि सोमवार को आलू की आमदनी 5000 रही। इसके…