हिंदुस्तान आजाद मंच के अध्यक्ष मुकेश पाल को सपाइयों ने पीटा

अखिलेश यादव और मुलायम सिंह यादव का पुतला फूंकने आए थे मुकेश पाल बृजेश चतुर्वेदी  कन्नौज।(आवाज न्यूज ब्यूरो) । हिंदुस्तान आजाद मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश पाल को अखिलेश यादव का पुतला फूंकने पर सपा नेत्री ने पीट दिया। थप्पड़ मारते हुए सड़क पर गिराया। बोली तेरी औकात नहीं है उनका पुतला फूंकने की दो…

फर्जी मतदान के आरोपों पर हाई-वे पर बैठीं सपा पूर्व विधायक

फर्रुखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो) ।  विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) चुनाव के दौरान फर्जी मतदान के आरोपों को लेकर मोहम्मदाबाद ब्लॉक में हंगामे की स्थिति बन गई। समाजवादी पार्टी की पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत ब्लॉक गेट के सामने इटावा-बरेली हाईवे पर सड़क पर धरने पर बैठ गईं। उनके धरने पर बैठने से मौके पर लोगों की भीड़…

शिक्षक एमएलसी चुनाव में 73.93 और स्नातक में 55.17 प्रतिशत मतदान

फर्रुखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो) ।  आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 के तहत शुक्रवार को जिले में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। शाम पांच बजे तक शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 73.93 प्रतिशत और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 55.17 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।मतदान के दौरान शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में स्नातक की तुलना में अधिक मतदाताओं…

अच्छी खबर: मतदाता सूची में गलती होने पर भी मताधिकार से वंचित नहीं होगा मतदाता

फर्रुखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो) ।  विधान परिषद के खण्ड स्नातक एवं खण्ड शिक्षक निर्वाचन-2026 में मतदाता सूची की लिपिकीय अथवा मुद्रण संबंधी त्रुटियों के कारण किसी भी मतदाता को मतदान के अधिकार से वंचित नहीं किया जाएगा। इस संबंध में उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए…

दहेज में दो लाख रुपये न मिलने पर विवाहिता को घर से निकालने का आरोप: गर्भपात कराने का भी दावा

फर्रुखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो) ।  मऊदरवाजा थाना क्षेत्र की एक विवाहिता ने अपने पति समेत पांच ससुरालीजनों पर अतिरिक्त दहेज में दो लाख रुपये मांगने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राथमिकी के अनुसार, हथियापुर…

जीआरपी की बडी कामयाबी: ट्रेन में चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार,मोबाइल व नकदी बरामद

फर्रुखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो) ।  जीआरपी फर्रुखाबाद जंक्शन पुलिस ने ट्रेन में चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से एक वीवो एंड्रॉयड मोबाइल फोन और 1200 रुपये नकद बरामद किए गए। पुलिस ने दोनों को 21 अक्टूबर को रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 4 और 5 के बीच फतेहगढ़ की…

कन्नौज : सिडको के अवर अभियंता पर भ्रष्टाचार और अवैध उगाही की एफआईआर

पीएम श्री विद्यालय की प्रधानाध्यापिका से मांगी थी ₹20,000 की रिश्वत, ऑडियो और वॉट्सऐप चैट से हुई पुष्टि बृजेश चतुर्वेदी  कन्नौज।(आवाज न्यूज ब्यूरो) । जिले में यूपी सिडको द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्यों में भ्रष्टाचार और अवैध उगाही करने के आरोप में अवर अभियन्ता कमल बाबू के खिलाफ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मामला…

कन्नौज: आगरा खंड स्नातक और शिक्षक विधायक के लिए मतदान आज 

निर्वाचन के लिए कलेक्ट्रेट से रवाना हुईं पोलिंग पार्टियां बृजेश चतुर्वेदी  कन्नौज।(आवाज न्यूज ब्यूरो) । उत्तर प्रदेश विधान परिषद के आगरा खंड स्नातक एवं आगरा खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के दृष्टिगत आज कलेक्ट्रेट परिसर से पोलिंग पार्टियों को निर्धारित मतदान स्थलों के लिए रवाना किया गया। निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारु रूप से…

 कन्नौज: जनगणना के द्वितीय चरण हेतु जनपद में प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण प्रारंभ

बृजेश चतुर्वेदी  कन्नौज।(आवाज न्यूज ब्यूरो) । भारत की जनगणना–2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या गणना) की तैयारियों के अंतर्गत जनपद कन्नौज में प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम विभिन्न चार्जों में प्रारंभ हो गया है। प्रशिक्षण का उद्देश्य जनगणना से संबंधित प्रक्रियाओं, दायित्वों एवं आवश्यक तैयारियों के प्रति प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को जागरूक करना…

विधान परिषद चुनाव के लिए 30 पोलिंग पार्टियां रवाना, सभी केंद्रों पर पहुंचीं

फर्रुखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो) । विधान परिषद आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 के मतदान की तैयारियों के तहत गुरुवार को राजकीय इंटर कॉलेज, फतेहगढ़ से 30 पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर और पुलिस अधीक्षक आरती सिंह की संयुक्त अध्यक्षता में हुई इस प्रक्रिया के बाद सभी पोलिंग पार्टियां अपने निर्धारित…