कन्नौज : भीम आर्मी कार्यकर्ताओं का अल्टीमेटम, 15 दिन में हल न हुई समस्या तो होगा चक्काजाम

बृजेश चतुर्वेदी कन्नौज।(आवाज न्यूज ब्यूरो)।  अपनी मांगों को लेकर भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। डीएम को तीन सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। जिनके लिए प्रशासन को 15 दिनों का अल्टीमेटम दिया। मांगे पूरी न होने पर संगठन ने दस हजार कार्यकर्ताओं के साथ चक्का जाम करने की बात कही है। भीम आर्मी…

कन्नौज: आईटीआई छिबरामऊ में सम्पन्न हुआ दीक्षांत समारोह

बृजेश चतुर्वेदी कन्नौज।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। आज राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, छिबरामऊ-कन्नौज (स्थित-ग्राम रसूलाबाद तालग्राम) में भव्य दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि क्षेत्र की विधायक अर्चना पांडेय रहीं। समारोह का शुभारम्भ मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ सम्पन्न हुआ। तत्पश्चात् नोडल प्रधानाचार्य अनुज कुमार मौर्य ने बताया…

कन्नौज : डीएम की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस, 12 शिकायतें मौके पर ही निपटी

स्वामी विवेकानन्द का बढ़ा वीपी देख दिलवाई एक माह की दवाई बृजेश चतुर्वेदी कन्नौज:(आवाज न्यूज ब्यूरो)। जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री की अध्यक्षता में सदर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन सम्पन्न हुआ। संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 118 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 12 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही किया गया, शेष शिकायतों…

कन्नौज : लाभार्थी परक योजनाओं के आवेदन लम्बित रहे तो ज़िम्मेदारी तय होगी: डीएम

बृजेश चतुर्वेदी कन्नौज।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट गांधी सभागार में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान, लखपति दीदी योजना एवं पीएम सूर्य घर, की बैठक सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी ने सीएम युवा उद्यमी योजना के क्रियान्वयन, लाभार्थियों की चयन प्रक्रिया और लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए कहा कि वित्तीय वर्ष…

कन्नौज : मिलावटी खाद्य पदार्थो के विरुद्ध छापामारी जारी रहे: एडीएम

बृजेश चतुर्वेदी कन्नौज।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। अपर जिलाधिकारी विo/राo आशीष कुमार सिंह ने कलेक्ट्रेट गांधी सभागार में खाद्य सुरक्षा की आयोजित बैठक के दौरान कहा कि जनता को शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अभियान चलाकर छापेमारी की जाये। आगामी पर्वो में मिलावटी खाद्य पदार्थ बनाने और विक्रय करने वालों के खिलाफ सख्ती से…

कन्नौज : नरेंद्र कुमार झा जिले के नए जनपद एवम सत्र न्यायाधीश, चंद्रोदय अंबेडकर नगर गए

बृजेश चतुर्वेदी कन्नौज।।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। इलाहाबाद उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल द्वारा कल देर रात जारी तबादला सूची  के मुताबिक जिला जज चंद्रोदय कुमार का तबादला कर दिया गया है। उनकी जगह ललितपुर के जिला जज नरेंद्र कुमार झा को कन्नौज का नया जिला जज नियुक्त किया गया है। रजिस्ट्रार जनरल राजेश कुमार द्वारा जारी…

कन्नौज : ग्रामीण बैंक समामेलन से उपजी परिस्थिति की डीएम ने की समीक्षा

अगले सप्ताह में लेनदेन सामान्य होने की बैंक ने जताई आशा बृजेश चतुर्वेदी कन्नौज। (आवाज न्यूज ब्यूरो)। आर्यावर्त बैंक समेत प्रदेश की चार क्षेत्रीय ग्रामीण बैंको के एकीकरण और समामेलन कर एक प्रदेश एक बैंक की भारतीय रिजर्व बैंक की रणनीति की तहत बैंक आफ बड़ोदा द्वारा किये जा रहे तकनीकी परिवर्तनो के परिणाम स्वरूप…

कन्नौज : यू विन पोर्टल पर फीडिंग की खराब प्रगति पर सीएचसी प्रभारी को चेतावनी

बृजेश चतुर्वेदी कन्नौज। (आवाज न्यूज ब्यूरो)। जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट गांधी सभागार में दिनांक 05 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान व यूविन पोर्टल तथा आयुष्मान कार्ड के संबंध में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अन्तर्गत…

कन्नौज : जिले के सभी थाना क्षेत्रों में चला मिशन शक्ति अभियान, किया गया जागरूक

बृजेश चतुर्वेदी कन्नौज। (आवाज न्यूज ब्यूरो)।  जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के निर्देश के क्रम में जनपद के समस्त थानों पर गठित महिला सुरक्षा दल द्वारा मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के तहत महिलाओ/ बालिकाओं को जागरूक किया गया। बालिकाओं को विभिन्न उपयोगी हेल्पलाइन नम्बरों, शासन द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, मिशन शक्ति केन्द्र व कानूनी प्रावधानों…

कन्नौज : जुम्मे के मद्देनजर डीएम-एसपी ने किया शहर में पैदल मार्च

बृजेश चतुर्वेदी कन्नौज।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री एवं पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार द्वारा जुम्मे की नमाज़ एवं आगामी त्योहारों के दृष्टिगत जनपद कन्नौज में कानून-व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु थाना कोतवाली कन्नौज क्षेत्रांतर्गत पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया गया। फ्लैग मार्च के दौरान नगर क्षेत्र में प्रमुख मार्गों, धार्मिक…