जनगणना-2027: प्रशिक्षण शुरू, डीएम ने दिए शुद्ध आंकड़े जुटाने के निर्देश

फर्रुखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो) । भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों के तहत मंगलवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में शिक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने प्रशिक्षण का शुभारंभ करते हुए कार्मिकों को जनगणना के आंकड़ों का शुद्ध एवं समयबद्ध संकलन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।डीएम ने…

खीमसेपुर औद्योगिक क्षेत्र की टायर फैक्ट्री में भीषण आग: लाखों के नुकसान की आशंका

फर्रुखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो) । खीमसेपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित शा इंडस्ट्रीज की टायर फैक्ट्री में मंगलवार देर रात भीषण आग लग गई। आग की सूचना पर पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। तीन जिलों से बुलाई गईं दमकल की छह गाड़ियों ने कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग…

कारागार मंत्री सुरेश राही ने सपरिवार किए बाबा नीम करौली धाम और शिव शक्ति महाकाल मंदिर में दर्शन

फर्रुखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो) । उत्तर प्रदेश सरकार के कारागार राज्यमंत्री सुरेश राही अपने सपरिवार फर्रुखाबाद दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जनपद के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। राज्यमंत्री ने प्रसिद्ध बाबा नीम करौली धाम में माथा टेका और पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद वह पाल नगला विजाधरपुर स्थित केंद्रीय कारागार…

योगी का विपक्ष पर हमला : पहले यूपी में माफिया राज था, अब युवाओं को मिल रहे रोजगार के अवसर

लखनऊ।(आवाज न्यूज ब्यूरो) ।  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को विपक्ष पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पिछली सरकारों में माफिया व अपराधियों को बढ़ावा दिया गया तथा सरकारी नौकरियों में योग्यता के बजाय सिफारिश और लेनदेन का बोलबाला था। उन्होंने दावा किया कि उनकी सरकार ने प्रदेश में कानून-व्यवस्था की…

भाजपा को फिर बड़ा झटका: 2 बार के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कुमार कश्यप ने थामा समाजवादी पार्टी का दामन

लखनऊ।(आवाज न्यूज ब्यूरो) ।  उत्तर प्रदेश की आवंला (बरेली) लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के दो बार सांसद रहे धर्मेंद्र कुमार कश्यप मंगलवार को समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री कश्यप ने लखनऊ स्थित सपा मुख्यालय में पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव की मौजूदगी में आधिकारिक रूप से सपा…

भाजपा ने जारी की 548 सदस्यीय प्रदेश कार्यसमिति की सूची, पूर्व अध्यक्ष डॉ. मुरली मनोहर जोशी भी शामिल

लखनऊ। (आवाज न्यूज ब्यूरो) । भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश ने प्रदेश कार्यसमिति-2026 के सदस्यों की सूची जारी कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चैधरी की ओर से जारी सूची में 548 कार्यसमिति सदस्य और 30 स्थायी आमंत्रित सदस्य शामिल हैं। यह घोषणा 30 और 31 अक्तूबर को लखनऊ में होने वाली प्रदेश कार्यसमिति की…

कन्नौज: मल्लिकार्जुन खरगे के खिलाफ कार्रवाई के लिए भाजपा ने दिया राष्ट्रपति को ज्ञापन 

बृजेश चतुर्वेदी  कन्नौज।(आवाज न्यूज ब्यूरो) । भारतीय जनता पार्टी, जिला कन्नौज के जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया के नेतृत्व में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के प्रति कथित रूप से की गई अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में जिलाधिकारी कन्नौज के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के…

कन्नौज: विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान की प्रगति की समीक्षा 

बृजेश चतुर्वेदी  कन्नौज।(आवाज न्यूज ब्यूरो) । अर्हता तिथि 01 जनवरी 2027 के आधार पर फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट गांधी सभागार में महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में विधानसभा क्षेत्रवार मतदाता पंजीकरण की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित…

कन्नौज: महर्षि वाल्मीकि जयंती पर जनपदभर में श्रद्धा और उल्लास के साथ हुए धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजन

बृजेश चतुर्वेदी  कन्नौज।(आवाज न्यूज ब्यूरो) । महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर आज जनपदभर में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का माहौल रहा। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों एवं जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री के मार्गदर्शन में वाल्मीकि मंदिरों में विविध सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। विधानसभा तिर्वा में आयोजित कार्यक्रम में माननीय ऊर्जा…

एमएलसी चुनाव के दौरान पुलिसकर्मियों के मोबाइल देखने के मामले में दरोगा समेत सात पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

फर्रुखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो) ।  एमएलसी चुनाव के दौरान खंड विकास कार्यालय राजेपुर के गेट पर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के मोबाइल देखने के मामले में पुलिस विभाग में बडी कार्रवाई हुई है। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने थाना राजेपुर में तैनात एक उपनिरीक्षक समेत सात पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है। पुलिस विभाग की…