यूपी में एसआईआर के बाद 2 करोड़ मतदाताओं के नाम कटे, कुल वोटर 13.39 करोड़
लखनऊ।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। यूपी में 166 दिन तक चली विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया के बाद (एसआईआर) प्रदेश की अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी गई है। इस सूची के अनुसार प्रदेश में 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता हैं। प्रदेश के कुल मतदाताओं में 54.54 प्रतिशत पुरुष, जबकि 45.46 प्रतिशत महिला मतदाता हैं।…
