कन्नौज: दिव्यांगजन विभाग के अनुदान से संचालित विद्यालय का डीएम ने किया निरिक्षण
बृजेश चतुर्वेदी कन्नौज।(आवाज न्यूज़ ब्यूरो)। आज दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा देय अनुदान से संचालित मानसिक मंदित आश्रय एवं प्रशिक्षण गृह गुरसहायगंज का जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री द्वारा निरीक्षण किया गया। जिला दिव्यांगजन अधिकारी द्वारा बताया गया कि इस संस्थान में शासन द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 हेतु रू० 33.00 लाख का अनुदान आवंटित किया गया है।…

