कन्नौज : 14 से 28 तक गांव गांव में हमारा “संविधान- हमारा स्वाभिमान” कार्यक्रमो का आयोजन
बृजेश चतुर्वेदी कन्नौज।(आवाज न्यूज ब्यूरो) स्वतंत्रता के अमृत काल में “हमारा संविधान-हमारा स्वाभिमान“ की थीम पर दिनांक 14 अप्रैल से 28 अप्रैल तक 15 दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किये जायेगें। यह बात जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने कलेक्ट्रेट गांधी सभागार में बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर जयन्ती की तैयारियों के संबंध में आयोजित बैठक के दौरान कही।…

