कन्नौज : जिला स्तरीय विकसित भारत युवा संसद–2026 का आयोजन 26 को

बृजेश चतुर्वेदी कन्नौज।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के माय भारत, राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) तथा पी एस एम कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय विकसित भारत युवा संसद–2026 का आयोजन दिनांक 26 फरवरी को महाविद्यालय परिसर में किया जाएगा। कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री एवं…

कन्नौज : जोधपुरी लहगों से लदा टेम्पो लूटने वाले 5 बदमाश गिरफ्तार

जुए में हारे पैसे की भरपाई के लिए बनाया था लूट का प्लान, 25 दिन पहले की घटना कन्नौज।(आवाज न्यूज ब्यूरो)।  जोधपुर के कीमती लहंगों से लदा टेम्पों लूटने वाले पांच बदमाशों को पुलिस ने पकड़ लिया। उनके कब्जे से लहंगे, टेम्पों, दो बाइक, दो देशी तमंचे और तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बदमाशों…

कन्नौज : राज्यमंत्री असीम अरुण की पहल से आंटी गांव को मिलीं विकास की चार बड़ी सौगातें

खेल मैदान, आरआरसी, गौशाला और अन्नपूर्णा भवन किया जनता को समर्पित कन्नौज (आवाज न्यूज ब्यूरो)। जनपद के आंटी गांव को सोमवार को एक साथ चार जनोपयोगी विकास कार्यों की सौगात मिली है। वित्त वर्ष 2024-25 के अंतर्गत निर्मित आधुनिक खेल मैदान, कचरा प्रबंधन केंद्र (आर०आर०सी), गौशाला और अन्नपूर्णा भवन का लोकार्पण किया गया। कन्नौज सदर के…

कन्नौज : कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के 28 लाभार्थियों को सीडीओ ने बांटे डेमो चेक

बृजेश चतुर्वेदी कन्नौज।(आवाज न्यूज ब्यूरो)।  मुख्यमंत्री का मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के लाभार्थियों को धनराशि वितरण कार्यक्रम लखनऊ से सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट एनआईसी में मुख्य विकास अधिकारी रामकृपाल चौधरी की उपस्थिति में देखा व सुना गया। इस अवसर पर जनपद के कुल 28 स्वीकृत दावों के सापेक्ष रूपये 1 करोड़ 36 लाख का वितरण…

कन्नौज : कलेक्ट्रेट परिसर के सौंदर्यीकरण एवं व्यवस्थाओं का डीएम ने किया निरीक्षण

बृजेश चतुर्वेदी कन्नौज।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने आज कलेक्ट्रेट परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परिसर में स्वच्छता, सौंदर्यीकरण एवं आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण पर विशेष बल दिया। जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित पेड़ों की रंगाई आकर्षक एवं…

कन्नौज : सदर तहसील में राज्यमंत्री ने सुनी लोक शिकायतें, बांटे कृषक दुर्घटना योजना के चेक

बृजेश चतुर्वेदी कन्नौज।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) समाज कल्याण विभाग असीम अरूण की अध्यक्षता में आज तहसील सदर में संपूर्ण समाधान दिवस का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री एवं पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही। संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान कुल 129 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से…

कन्नौज : समाज कल्याण मंत्री ने प्रदेश के बजट को बताया सर्वसमावेशी गुलदस्ता

बृजेश चतुर्वेदी कन्नौज।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। प्रदेश सरकार के समाज कल्याण राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कहा है कि प्रदेश सरकार का बजट विकासोन्मुख, समावेशी एवं जनहितकारी है, जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग, कृषि एवं सामाजिक सुरक्षा पर विशेष बल दिया गया है। उन्होंने कहा है…

कन्नौज : परिवहन मेला लगाकर ट्रांसपोर्टर्स और वाहन स्वामियों को दी गयी कर सरलीकरण की जानकारी

बृजेश चतुर्वेदी कन्नौज।(आवाज न्यूज ब्यूरो)।    सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय के प्रांगण में परिवहन मेले का आयोजन किया गया। आयोजित मेले में जनपद के समस्त ट्रांसपोर्ट यूनियन के पदाधिकारियों एवं हल्के व्यावसायिक मोटर मालिक सम्मिलित हुए, जिसमें परिवहन यानों पर एक बारीय कर की दरों को वाहन पोर्टल पर लाइव प्रदर्शित किया गया। इस व्यवस्था का…

कन्नौज : डीएम ने दिए तेरामल्लू के ग्राम पंचायत सचिव के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश

बृजेश चतुर्वेदी कन्नौज।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत तेरामल्लू में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया।     जिलाधिकारी ने चौपाल के दौरान सामुदायिक शौचालय का निरीक्षण किया, जहां शौचालय बंद पाए जाने तथा केयर-टेकर के अनुपस्थित रहने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त की और संबंधित सचिव ब्रजेश कुमार के…

कन्नौज : वार्षिक क्रीड़ा समारोह में राजकीय महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने दिखाया दम

बृजेश चतुर्वेदी कन्नौज।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। आज राजकीय महिला महाविद्यालय बांगर में प्राचार्य  रीतू सिंह के संरक्षण एवं निर्देशन में 13वें वार्षिक क्रीड़ा समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती पर माल्यार्पण, दीप प्रज्ज्वलन, सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत के द्वारा हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि की भूमिका में महाविद्यालय की प्राचार्य का…